मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ESB ने समय के साथ परीक्षाओं के रिजल्ट को घोषित करने के आधार को percentile के आधार पर करना प्रारंभ कर दिया है।
यह प्रक्रिया देश की कई परीक्षाओं जैसे आईआईटी जेईई। NEET,CUET जैसे एग्जाम में पहले से लागू है।
टेस्टिंग एजेंसी समय समय पर कई प्रकार नए नए तरीके अपनाती है । PNST 2025 की एग्जाम दिए हुए स्टूडेंट्स इस चीज को लेकर काफी परेशान है ।या इन सब बातों को लेकर स्टूडेंट्स के सामने आधी अधूरी जानकारी के कारण कई बेबुनियाद तर्क रखकर स्टूडेंट्स को बेवजह परेशान करने और सिलेक्शन न होने की कई खबरे तो कई फर्जीवाड़े को लेकर बेबुनियाद बाते फैलाई जा रही है।
PNST 2025 स्टूडेंट्स को इस चीज को लेकर बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है।
PNST 2025 स्टूडेंट्स के रिजल्ट कैसे होंगे जारी ?
Step 1 सबसे पहले स्कोर का नॉर्मलाइजेशन होगा क्योंकि एग्जाम एक से अधिक शिफ्ट में हुआ है।
Step 2 normalize score के आधार पर टॉपर को 100% percentile से स्टूडेंट्स को रैंक जारी किया जाएगा जैसे जैसे नंबर कम होते जायेंगे वैसे वैसे परसेंटाइल गिरता जायेगा।
Step 3 percentile के साथ साथ रैंक भी जारी किया जाएगा क्योंकि ओपन रैंक और कैटेगरी रैंक के आधार पर सीटों की संख्या के आधार पर सिलेक्शन तय होता है।
Step 4 rule book में हर कैटेगरी के लिए कुछ न्यूनतम पासिंग मार्क्स जैसे 45/40% निर्धारित है इस स्थिति में स्कोर कार्ड में FAIL और PASS जैसे कॉलम भी देखने को मिल सकते है ।जैसे सरकारी नौकरी के स्कोर कार्ड में क्वालीफाई और डिसक्वालिफाई लिखा होता है।
PNST 2025 के पहले PNST 2022 का रुका हुआ रिजल्ट ESB ने अपनी वेबसाइट पर बिल्कुल इसी प्रकार से जारी किया हुआ है। इसलिए ये नए पैटर्न को लेकर अफवाहों से बचे ।यह कुछ अधूरी जानकारी और गुमराह गिरोह की चालाकियां और स्टूडेंट्स को बेवजह गुमराह करने का तरीका होता है ।और कुछ नही ।
PNST 2025 एग्जाम के रिजल्ट में किसी भी प्रकार की विसंगति या अन्यायपूर्ण तरीके को अपनाए जाने पर स्टूडेंट्स को एकत्रित रहना चाहिए ।